सीएम ने दी माहे रमजान की मुबारकबाद

post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को पवित्र माह रमजान की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान का महीना, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पूरी मानवता को शिक्षा देता है कि किस प्रकार समाज के लिए अपनी जरूरतों को कम किया जा सकता है। 

रमजान के दौरान मुस्लिम धर्मगुरूओं और उलेमाओं द्वारा कोरोना के खतरे व लॉकडाउन को देखते हुए घर में रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने की अपील का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मुस्लिम भाईयों से इस अपील का अनुसरण करने का आग्रह किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस पूरी मानवता पर खतरा बनकर आया है। हम सभी एकजुट होकर ही इसे हरा सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का खुद भी पालन करना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि रमजान का पवित्र महीना, सभी के जीवन में खुशहाली लाएगा। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos